news-details

एसपीसीए परिसर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी के मार्गदर्शन में संचालित एसपीसीए सुल्तानपुर का जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के विभिन्न वार्डों, इमेजिंग कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने एसपीसीए के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रसेन गुप्ता मौजूद रहे। एसपीसीए टीम से प्रशांत द्विवेदी, अविता अग्रवाल, आलोक गर्ग, आयुष दुबे, शिवम उपाध्याय, अभ्यंशु कौशल, प्रभात मिश्रा, देवांश द्विवेदी और उत्कर्ष सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।