
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा आज जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि में थाना राठ क्षेत्रांतर्गत प्रमुख हाईवे, संवेदनशील स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त कस्बों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।