news-details

एसपी ने परखी मुकुट नाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी।  पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने श्रावण मास के मद्देनजर प्राचीन श्री मुकुट नाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग व श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए।