news-details

एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और जवानों की कार्यक्षमता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। यूपी-112 के पीआरवी वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस और ग्रेनेड जैसे उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल का प्रशिक्षित और अनुशासित होना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।