
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित अधिकारियों, चिकित्सकों और ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने बताया कि डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया 15 एवं 16 जून को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्रों की सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।बैठक में यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी चुनौती पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।