news-details

एसपी का एक्शन तीन हमलावर हुए गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के देविन नगर में जमीन के विवाद ने खूनी रंग ले लिया। पुरानी रंजिश में दबंगों ने छोटेलाल पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने वांछितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। नरैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पाड़ादेव मोड़ से 3 हमलावरों को दबोच लिया। पुलिस ने रामनरेश पुत्र रामबहोरी,अंकुर पुत्र रामनरेश - निवासी देविन नगर व शाहआलम पुत्र बाबू मिया’ - निवासी अतर्रा रोड, थाना नरैनी निवासी को गिरफ्तार किया है।पीड़ित छोटेलाल ने पुलिस को बताया था कि आरोपी लंबे समय से उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। 2 दिन पहले गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए।थाना नरैनी में मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस एक्टिव हो गई। ैच् के निर्देश पर टीम गठित की गई और 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है।जमीन के झगड़े कब तक खून बहाते रहेंगे? पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, तो वहीं गांव में चर्चा है कि अब कानून का डर दिखने लगा है।