news-details

एसडीएम सीओ ने किया रानीगंज व गौरीगंज में फ्लैग मार्च

You can share this post!


अमेठी/गौरीगंज। नगर में उपजिलाधिकारी  एवं क्षेत्राधिकारी एवं तहसील मुसाफिरखाना में रानीगंज कस्बे में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने आमजन से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुगम यातायात एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशासन एवं पुलिस का उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।