news-details

एसडीएम से अभद्रता पर बसपा का विरोध

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  हरदोई जिले में सरकारी निरीक्षण के दौरान एस डी एम शाहाबाद के साथ हुई दबंगई की घटना की बसपा ने तीखी निंदा की है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती ने एक्स पर दिए गए बयान में अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी ज़िला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट व पत्थर आदि से किया गया जानलेवा हमला तथा उसमें उनके घायल होकर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अति-चिन्ताजनक भी है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम ज़रूरी है ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार व्यापक जनहित के मद्देनज़र, इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दे।