
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
सीएचसी अमेठी में कई महीनों से बंद अल्ट्रासाउंड सुविधा की शिकायत पर मंगलवार सुबह एसडीएम पंकज कुमार मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलवाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से सेवा बंद होने का कारण पूछा। बताया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर पारिवारिक समस्या के चलते अवकाश पर चले गए थे और अस्पताल में अन्य डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। एसडीएम ने बताया कि संबंधित डॉक्टर के वापस आने के बाद अल्ट्रासाउंड जांच दोबारा शुरू करा दी गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलेगी और उन्हें निजी केंद्रों पर खर्च नहीं करना पड़ेगा।