
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कटरा फूलकुंवरि के बहोरापुर गांव में तालाब खाते की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के आरोप में एस डी एम पंकज मिश्रा ने अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी की है। अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है।सूर्य प्रकाश शर्मा की शिकायत पर एस डी एम ने राम मूरत यादव,राम अचल यादव के विरुद्ध नोटिस जारी की है।