
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में शनिवार को एनसीसी की 18 वर्षीय छात्रा श्रेया पाल ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब छोटा भाई स्कूल से लौटकर घर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद मिला।काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब न मिलने पर उसने पिता को सूचना दी। पिता पड़ोसी के घर से अंदर पहुंचे तो बेटी का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार, सुबह पिता काम पर गए थे और मां बाजार गई थीं, उस समय श्रेया घर पर अकेली थी। वह एनसीसी की तैयारी कर रही थी।मामले में पहली पत्नी के परिजनों ने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।