news-details

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई गठित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अमेठी जिला इकाई का गठन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सभी को बधाई देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। नई कार्यकारिणी में राघवेन्द्र सिंह को संरक्षक, राजीव कुमार पाण्डेय को जिलाध्यक्ष और अजय कुमार सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया। डॉ. विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ. हेमंत पाण्डेय, डॉ. विनीत भारती और श्रवण कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष बनाए गए। अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।