news-details

एनडीए में सीट बंटवारे की हलचल तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर बुधवार को दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी-अपनी राजनीतिक मांगें सामने रखीं। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने 2022 में जीती गई सीटों के साथ-साथ उन सीटों पर भी दावा किया है, जहां उनकी पार्टी या भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी। उनका कहना है कि मुस्लिम और यादव बहुल क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वे एनडीए के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सहयोगी दलों ने आगामी चुनावों में एकजुट होकर लड़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। वहीं, राजनीतिक समीकरणों पर नजर डालें तो सुभासपा ने 2022 में सपा गठबंधन के साथ 17 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब 2027 के चुनाव से पहले सीटों के विस्तार और हिस्सेदारी को लेकर एनडीए के भीतर बातचीत तेज हो गई है।