news-details

एना ने छोड़ी एक्टिंग, अपनाया आध्यात्म

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मथुरा। एना जयसिंघानी ने मुंबई की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर अब आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। ग्वालियर की रहने वाली एना पिछले दो साल से वृंदावन में रहकर भक्ति और नाम जप कर रही हैं। उनका कहना है कि टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद उन्हें सुकून नहीं मिलता था और वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। एना ने बताया कि एक्टिंग कोर्स के दौरान उनका जुड़ाव इस्कॉन से हुआ। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे सात्विक जीवनशैली अपनाई और प्याज-लहसुन व नॉनवेज खाना छोड़ दिया। अब वह साधारण जीवन जीते हुए राधा नाम का जाप करती हैं।उन्होंने सावधान इंडिया, फियर फाइल्स और देखा एक ख्वाब जैसे टीवी शो में काम किया है। एना का कहना है कि मुंबई की जिंदगी दिखावे वाली थी, जबकि वृंदावन में उन्हें असली शांति मिली।