news-details

एम डी एम के संचालन में गड़बड़ी

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एम डी एम के संचालन में गड़बड़ी  पदीय दायित्व के निर्वहन के प्रति लापरवाही और स्कूल में शैक्षिक वातावरण के निर्माण के प्रति  असंवेदनशील होने के आरोप जांच में सही पाये जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज में तैनात प्रधानाध्यापक विजय प्रजापति को निलम्बित कर दिया है। निलम्बन के बाद विजय कुमार प्रजापति को प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर से सम्बद्ध किया है विशेषरगंज गांव के लोगों ने जांच अधिकारी बी ई ओ अर्जुन सिंह के समक्ष विजय कुमार प्रजापति के विरुद्ध बयान दिया है जिसमें जनवरी और फरवरी के महीने में एम डी एम संचालित न होने का उल्लेख है। आरोप है कि विजय प्रजापति ने जांच के लिए मांगे जाने पर अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए।विजय कुमार प्रजापति के विरुद्ध किसान मजदूर सेवा संगठन ने भी मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया था।बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने सोमवार को निलम्बन आदेश जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी पूजा ने बताया कि जनवरी ,फरवरी और मार्च में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में प्रधानाध्यापक द्वारा गड़बड़ी की गई थी।नये शैक्षिक सत्र में प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज में एम डी एम नियमित रूप से बन रहा है