news-details

एलडीए की तीन नई आवासीय योजनाएं इसी महीने होंगी लॉन्च

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। घर और प्लॉट की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इसी महीने अपनी तीन नई आवासीय योजनाएं—नैमिष नगर, वरुण विहार और वेलनेस सिटी—लॉन्च करने जा रहा है। पहली बार एलडीए एक साथ तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेगा, जिनके लिए पंजीकरण, लॉटरी और आवंटन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एलडीए के अनुसार, इन योजनाओं के विकसित होने के बाद छह लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। नैमिष नगर योजना के कैलाश और काशी खंड में सबसे पहले करीब 2100 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू होगा। वेलनेस सिटी योजना लैंड पूलिंग नीति के तहत विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर और वरुण विहार के लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदी गई है। तीनों योजनाओं में चौड़ी सड़कें, पार्क, सीवर और पेयजल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, यह योजनाएं उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगी जो नियोजित क्षेत्रों में प्लॉट खरीदना चाहते हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर इन योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।