
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एडीसीपी कार्यालय पहुंचीं और निष्पक्ष जांच की मांग की। महिलाओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना दूसरे पक्ष का पक्ष सुने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिलाओं का आरोप था कि विवाद के दौरान महिला चिकित्सक द्वारा वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों की बात सुनने की मांग उठाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने महिलाओं की शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।
कुछ महिलाएं उनके ऑफिस मे आई थी। सभी ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था। उन्होंने फोनकर चौकी प्रभारी से निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए है। महिलाओं को समझाकर शांत कर घर भेज दिया गया है।-एडीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय