news-details

एक साल से खाली पड़ा अयोध्या SDO वन विभाग का पद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO) का पद पिछले करीब एक वर्ष से रिक्त पड़ा है। पूर्व एसडीओ के.एन. सुधीर के लखनऊ स्थानांतरण के बाद से इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे वन विभाग के कामकाज, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है।विभागीय अधिकारियों की ओर से रिक्त पद को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब जुलाई माह में प्रस्तावित वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है।इस वर्ष अयोध्या जिले में वन विभाग को 20 लाख 50 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। इतने बड़े अभियान की योजना, निगरानी और सफल संचालन में एसडीओ की भूमिका अहम मानी जाती है। एसडीओ की अनुपस्थिति में अभियान की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।वन विभाग के अनुसार रुदौली, कुमारगंज, सदर और बीकापुर सहित सभी वन रेंजों में पौधारोपण की तैयारी चल रही है। फलदार, छायादार, औषधीय और शोभाकार पौधे लगाए जाने हैं।प्रभागीय वन अधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पौधों की उपलब्धता और रोपण स्थलों का चयन किया जा चुका है। शासन से तिथि और दिशा-निर्देश मिलने के बाद अभियान शुरू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि एसडीओ पद पर नियुक्ति के लिए शासन को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि अभियान शुरू होने से पहले इस पद पर अधिकारी की तैनाती हो जाएगी।