news-details

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में हुआ पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं शिक्षकों ने परिसर में पौधरोपण किया। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली तथा लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया। संस्थान का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।