
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" महाअभियान के तहत रविवार को जय देवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन की ओर से केस्को पार्क, सी ब्लॉक, विश्व बैंक, बर्रा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।इस अवसर पर इंजीनियर सियाराम सचान, अनूप सचान (एडवोकेट), देवेंद्र स्वरूप सचान (पूर्व बीएसए), शैलेंद्र सचान (पूर्व अधिकारी, आर्यावर्त बैंक), अजय सचान, छेदा लाल शास्त्री, आनंद सचान, मिथलेश सचान, मधु सचान, रेखा वर्मा तथा केस्को के कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की।