news-details

एएसपी ने जांची बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शहर के प्रमुख बैंकों और एटीएम बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, सायरन, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।एएसपी ने बैंक प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने एटीएम बूथों पर पर्याप्त रोशनी, कैमरों की सक्रियता और हेल्पलाइन नंबरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।