news-details

एडवांस में दीपावली के शुभकामना के बहाने घर घर जनसंपर्क में जुटे ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह

You can share this post!

 

अमेठी। शनिवार को दीपावली के पावन पर्व पर भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह उर्फ पप्पू ने एक बार फिर अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए क्षेत्रवासियों के घर-घर पहुंचकर मिठाई भेंट की। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।प्रवीण सिंह के इस अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। घर-घर पहुंचकर लोगों से मिलने और मिठाई बांटने की उनकी पहल को सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही जनसंपर्क के रूप में भी देखा जा रहा है।राजनीतिक गलियारों में प्रवीण सिंह उर्फ पप्पू को विधानसभा क्षेत्र 186 अमेठी से भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में दीपावली के मौके पर उनका क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचना राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से चर्चा का विषय बना हुआ है। त्योहारों पर लोगों के बीच उनकी यह सक्रियता आगामी विधानसभा चुनाव में कितना राजनीतिक प्रभाव छोड़ती है।