news-details

आज बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक करेंगी

You can share this post!

 

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगी। बैठक सुबह 11 बजे माल एवेन्यू स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में प्रदेश संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी की जमीनी मजबूती, चुनावी तैयारियों, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने और योग्य उम्मीदवारों के चयन को लेकर अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

 

 

कई जिलों में नहीं पूरा हुआ है पार्टी संगठन का काम 

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और लखनऊ में और प्रयागराज मंडल के कई जिलों में पार्टी संगठन के काम अभी पूरे नहीं हुए हैं। सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का लगभग दस फीसदी काम बंद है। सुश्री मायावती आज सेक्टर स्तरीय कैडर कैम्पों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगी।आज कई नये प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल हो सकते हैं।