news-details

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, औरैया। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 60 वर्षीय अभियुक्त को फफूंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को थाना फफूंद की टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 316/26 में वांछित कमलेश बाबू (60) पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम तुर्कीपुर को गिरफ्तार किया।अभियुक्त को फफूंद-औरैया मार्ग पर तुर्कीपुर मोड़ से करीब 100 मीटर आगे औरैया की ओर दोपहर 1:40 बजे पकड़ा गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 333, 351(2), 352 और 115(2) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।