
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भीषण गर्मी और नौतपा से राहत दिलाने के उद्देश्य से जजी चौराहे पर संचालित सेवा कैंप में सोमवार को विशेष जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राहगीरों को शीतल जल, आइसक्रीम, पेठा, बिस्किट एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों ने स्वयं लोगों को राहत सामग्री बांटी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह खान, एएसपी/सीओ सिटी मेविस टॉक, समाजसेवी शेख शादी जमा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता मनोज जैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समाजसेवी सुनील सक्सेना ने बताया कि यह सेवा शिविर लगातार 32वें दिन संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से चल रहे इस अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।सुबह 9:30 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस अभियान में करीब 4 हजार राहगीरों को राहत सामग्री वितरित की गई। भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने सराहना की। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर सामाजिक सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।