news-details

एचसी दिबियापुर का औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
बुधवार सुबह एसडीएम अर्सला नाज़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई मरीज के परिजनों की शिकायत पर की गई।निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर—डॉ. अब्दुल करीम, डॉ. सऊद अहमद, डॉ. शिखा राजपूत—और लैब टेक्नीशियन सौरभ कुमार अनुपस्थित मिले। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार भी निरीक्षण के समय तक मौजूद नहीं थे, हालांकि बाद में पहुंच गए।एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच में गड़बड़ी मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने सभी स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर मौजूद रहने के सख्त निर्देश दिए।