news-details

DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विमुक्त जातियों के विकास और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जून 2026 में लखनऊ में विमुक्त जातियों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता और जिम्मेदारियों पर भी विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने बैठक में मांग रखी कि विमुक्त जातियों के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े जिला प्रतिबंध को हटाकर शीघ्र प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, ताकि छात्रों को हाई स्कूल, इंटर और उच्च शिक्षा में दाखिला लेने में किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की। बैठक में बनारस में विमुक्त घुमंतू समाज के घर गिराए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर निर्णय लिया गया कि सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 26 मई को वाराणसी जाएगा और वहां की स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेगा। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भाई पटनी को भेजी जाएगी, जिसे आगे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में यह भी मांग रखी गई कि महिलाओं और बच्चों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर डॉ. डी.आर. वर्मा, डॉ. रामानंद राजभर, संतोष पाल, हरबंस सिंह, गया प्रसाद धुरिया, रामखेलावन लोधी, सादिक अख्वी, बृजेश कुमार राजभर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।