news-details

DDO समेत 13 अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नए अफसरों की तैनाती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में शासन की तबादला नीति के तहत जिला विकास अधिकारी (DDO) समेत 13 अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव का तबादला बस्ती कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह आदित्य तिवारी को गोंडा का नया DDO नियुक्त किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र को सुल्तानपुर भेजा गया है, हालांकि उनके स्थान पर अभी तक किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार का स्थानांतरण सीतापुर किया गया है और अयोध्या से जय नाथ गुप्ता को गोंडा भेजा गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश किरण को उन्नाव तथा संभल से माधवी पांडेय को गोंडा में तैनाती मिली है। कृषि विभाग में उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर को मऊ भेजा गया है, जबकि मुरादाबाद से संतोष कुमार द्विवेदी को गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी का तबादला गोरखपुर किया गया है और शाहजहांपुर से गौरव मिश्रा को उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तीन खंड विकास अधिकारियों (BDO) और दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि सभी अधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है।