news-details

डिवाइडर की जाली टूटी, बढ़ा हादसों का खतरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बिधूना,औरैया। बिधूना नगर में यूं तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सड़कों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर बने डिवाइडरों पर सुरक्षा जाली लगाई गई है लेकिन देखने में आ रहा है कि जाली लगे के बाद ही तथाकथित अज्ञात लोगों द्वारा अपने सुविधा अनुसार सड़क पार करने की मंशा से खासकर दिबियापुर रोड पर चंदरपुर चौराहे व दुर्गा गेस्ट हाउस के समीप व किशनी रोड पर भी डिवाइडर पर जाली लगाई जाने के साथ ही तोड़ दी गई है जिससे जहां सरकारी धनराशि का नुकसान होता नजर आ रहा है वहीं इससे पुनः इस रोड पर सुरक्षा जाली तोड़े जाने से यातायात भी असुरक्षित होने की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। .फिलहाल नगर की कई सड़कों के डिवाइडरों पर सुरक्षा जाली लगाई गई है वहीं सड़कों के दोनों तरफ के कुछ तथाकथित लोगों द्वारा लोगों की नजरों से बचते हुए उक्त सुरक्षा जाली को तोड़ दिया गया है। जनचर्चा तो आम यह भी है कि सुरक्षा जाली लगाए जाने के वक्त भी कई जगह इसके लिए एतराज भी जताया गया था था लेकिन उन्हें उस वक्त जाली लगाने वालों द्वारा मौखिक रूप से यह कहकर समझा लिया गया था की जाली लगने के बाद उसका भुगतान हो जाने के बाद वह लोग चाहे तो अपनी सुविधा अनुसार आवश्यक स्थानों पर जाली चुपचाप हटा सकते हैं। कुछ जगह डिवाइडर पर लगी सुरक्षा जाली टूट जाने से जहां सरकारी धनराशि को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी ओर इससे यातायात पर भी असुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। नगर के बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन से डिवाइडरों पर सुरक्षा के दृष्टिगत लगाई गई जाली की सुरक्षा कराए जाने और जाली को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है।