news-details

डेढ़ साल से बीमार रतन को मदद की दरकार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। विकासखंड खड्डा की ग्राम सभा चमरडीहा निवासी रतन पुत्र फेकू पिछले डेढ़ साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। परिवार को अब जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सक्षम लोगों से मदद की उम्मीद है। बताया जाता है कि रतन परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग मां हैं। बीमारी के कारण रतन पिछले डेढ़ साल से बिस्तर पर हैं। उनकी बीमारी से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। दवाइयों और इलाज का खर्च जुटाना मुश्किल हो रहा है।परिवार के सामने रोजी-रोटी के साथ बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और बुजुर्ग मां की देखभाल की चुनौती भी है। आमदनी का कोई मजबूत सहारा नहीं होने से परिवार की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। बेहतर उपचार के अभाव में रतन की स्थिति और परिवार का भविष्य चिंता का विषय बना हुआ है।

मदद के लिए आगे आने की अपील
रतन के परिवार ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और सक्षम लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके और परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें। लोगों का छोटा-सा आर्थिक सहयोग भी इस कठिन समय में परिवार के लिए सहारा बन सकता है।