news-details

डा धनंजय सिंह तीसरी बार बनाए गए जिला प्रमुख

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आर आर पी जी कालेज के समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन में हैट्रिक लगाई गई। उन्हें लगातार तीसरी बार अमेठी जिले का जिला प्रमुख चुना गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 9 से 12 जून 2026 को लायंस स्कूल लाल डिग्गी मीरजापुर में सम्पन्न हुआ । जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  अमेठी जिले के नये दायित्व की घोषणा हुई। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धनन्जय सिंह को लगातार तीसरी बार जिला प्रमुख का दायित्व प्राप्त हुआ। जिला संयोजक हर्षित जायसवाल को और जिला छात्रा प्रमुख मांडवी मिश्रा को बनाया गया। अमेठी के जिला संगठन मंत्री युवराज को कुशभवनपुर विभाग का संगठन मंत्री बनाया गया। तिलोई की छात्रा रोली सिंह को कुशभवनपुर विभाग की छात्रा प्रमुख का दायित्व दायित्व दिया गया।राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुल्तानपुर बीएड् विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ संतोष अंश को पुनः कुशभवनपुर विभाग का विभाग प्रमुख और तेजस पांडेय को विभाग संयोजक बनाया गया। अमेठी तहसील का तहसील संयोजक आदित्य पांडेय को बनाया गया।मीरजापुर में प्रांत अभ्यास वर्ग के चौथे दिन सायं सभी दायित्व की घोषणा प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री आकाश गौर और प्रांत मंत्री शिवम् सिंह की उपस्थिति में की गई। नये दायित्व की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन जी,अमेठी नगर कार्यवाह दिलीप सिंह, विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक शैलेंद्र यादव और आदित्य प्रताप,रविन्द्र प्रताप सिंह,अर्जुन पांडेय, धमेंद्र सिंह, पत्रकार डॉ अंगद सिंह,रामकृष्ण मिश्रा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।