
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।डीएम ने कन्या विवाह सहायता, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला और फैमिली आईडी से जुड़े लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को फीडरों और सबस्टेशनों पर विशेष कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।मनरेगा, पशुपालन, पीएम सूर्य घर, पीएम कुसुम, फसल बीमा, स्ट्रीट लाइट और कृषि योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और पूर्ण परियोजनाओं का हस्तांतरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।