news-details

डॉ. सतेंद्र कुमार राव का हुआ भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया, सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर में मंगलवार को नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतेंद्र कुमार राव का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।डॉ. सतेंद्र कुमार राव इससे पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सलेमपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके नेतृत्व में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी होने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में सलेमपुर के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने नवागत चिकित्सा अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर टीमवर्क और समर्पित प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने डॉ. राव के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शुभम पाण्डेय, वेद प्रकाश, कौशल मिश्रा, अभिहर्ष जायसवाल, अमिता यादव, सीमा वर्मा, सुनैना, नेहा, नीलम गौतम, ज्योति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए स्वागत समारोह में सभी कर्मचारियों ने नवागत चिकित्सा अधीक्षक को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।