news-details

डीसीएम ने पीआरवी को मारी टक्कर, दो हेड कांस्टेबल घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS डेरापुर थाना क्षेत्र में औरैया-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने यूपी-112 की पीआरवी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना मवईमुक्ता गांव के सामने ओवरब्रिज के पास हुई। बताया गया कि यूपी-112 की पीआरवी (UP 32 DG 6937) हाईवे पर रनिंग लोकेशन पर थी, तभी औरैया की ओर से आ रही डीसीएम (UP 14 QT 5625) ने ओवरब्रिज उतरते ही पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में हेड कांस्टेबल अमूल्य प्रसाद और भुवनेश कुमार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने डीसीएम चालक सोनपाल, निवासी अग्नेपुरवा थाना पिहानी, जिला हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर बिहार घाट चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।