
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में 1083 ताजिया स्थापित किए गए हैं, जबकि 420 स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। सभी प्रमुख जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी।सुरक्षा के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जुलूस के साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी टीम तैनात रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी, सिविल डिफेंस, एनसीसी और पुलिस स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे और किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।