news-details

ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय शिव कुमार ड्राइवर का काम करता था। शुक्रवार दोपहर उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिव कुमार का अपनी पत्नी गायत्री से करीब एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। शिव कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।