news-details

डॉ. पवन कुमार सर्राफ यू.एन. एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो (भारत) के तत्वावधान में नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में समाजसेवा एवं मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पवन कुमार सर्राफ को प्रतिष्ठित यू.एन. एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय सूचना आयोग, भारत सरकार की सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलंगी के कर-कमलों से प्रदान किया गया।समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। डॉ. पवन कुमार सर्राफ को उनके सामाजिक सरोकारों, समर्पित सेवाओं और समाजहित में योगदान के लिए यह सम्मान मिला।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सर्राफ ने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सम्मान की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब वह समाज और मानवता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दे। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।समारोह में जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, सुधा रानी रेलंगी, उषा प्रियदर्शी, कविता जैन, दशरथ मिश्रा, रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जगतगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे ने की।