news-details

डंपर से युवक की मौत, परिजनों का आक्रोश फूटा, सड़क जाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवारा कला गांव के पास डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सहनजी-शंकरपुर मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में लिया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इसी से नाराज होकर परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि कार्रवाई में देरी से वे आक्रोशित हैं।घटना की सूचना मिलते ही कई सर्किल के सीओ और गंगाघाट कोतवाली पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस स्थिति को संभालने और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।