news-details

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
चिल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पलरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में फतेहपुर के नरैचा गांव निवासी 45 वर्षीय अकबर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।परिजनों के अनुसार अकबर खान सऊदी अरब में कार्यरत थे और करीब दो सप्ताह पहले भांजे की शादी में शामिल होने गांव आए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।