
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
कटरा हुलासी गांव में अवैध मिट्टी खनन में लगे डंपर की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला गांव के बाहर जानवर चरा रही थीं, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।घटना के बाद चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।