news-details

डंपर की टक्कर से मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय ट्रक मैकेनिक हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम रमईपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ था।परिजनों के अनुसार, गैराज से घर लौट रहे हिमांशु को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी और करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल हिमांशु का पहले निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।