
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के लकेहटा पुलिया के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी रमा शंकर पासी की मौत हो गई। वह अयोध्या के निमड़ी गांव के निवासी थे और प्रतापगढ़ के मांधाता में बिजली विभाग में संविदाकर्मी थे। प्लेटिना बाइक से घर लौटते समय कूरेभार की ओर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल रमा शंकर को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।