news-details

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम के एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इंडियन ऑयल गैस प्लांट चौराहे के पास हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी दुर्घटना कैद हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।रेऊना थाना क्षेत्र के कौरी कटरी कौरऊ गांव निवासी राजन (30) अपने साथी भूरा के साथ बाइक से डीजल लेने जा रहा था। परिजनों के अनुसार, भूरा बाइक चला रहा था और राजन पीछे बैठा था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों इंडियन ऑयल गैस प्लांट चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार नगर निगम के डंपर ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने दोनों को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राजन की मौत हो गई। वहीं भूरा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।