news-details

डंपर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

थाना किरावली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। रुनकता-गोपऊ मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों के अनुसार, बच्ची उन्नति अपनी बुआ के पास सड़क पार कर रही थी, तभी फिरोजाबाद नंबर का तेज रफ्तार डंपर उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और करीब दो घंटे तक हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि टोल बचाने के लिए इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।