news-details

डिप्थीरिया–टिटनेस टीकाकरण अभियान शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर ।  डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव को दस दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के अन्तर्गत लोकोटेड आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को टीके लगाए गए।5-6वर्ष आयु वर्ग और 10-11वर्ष आयु के बच्चों को टीके लगाए गए। ढाई महीने से तीन वर्ष के बच्चों को भी टीके लगाए गए। ए एन एम मंजू तिवारी ने बच्चों को टीके लगाए।12बच्चों को टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण सत्र के दौरान विद्यालय के इं प्र अ संजीव कुमार, शिक्षा मित्र लालती देवी,ई सी सी एजूकेटर प्रतिभा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आभा सिंह,रेखा, आशा मीरा सिंह और कुसुम सिंह मौजूद रहे।