news-details

डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाने में शिकायत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और बाद में हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत भी दी। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम ने ब्राह्मण समाज और सनातन परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान साजिश रची गई और कुछ लोगों के माध्यम से शंकराचार्य को धरने के लिए उकसाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस संबंध में सबूत मौजूद हैं और कॉल डिटेल की जांच कराई जानी चाहिए।

आशुतोष महाराज ने बताया कि पहले थाना स्तर पर उनकी शिकायत नहीं ली गई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

इससे पहले भी आशुतोष महाराज बिना नाम लिए डिप्टी सीएम पर माघ मेले की घटनाओं को लेकर आरोप लगा चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।