news-details

डी लिट की उपाधि से सम्मानित हुए आयुक्त अजीत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा । चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा के लिए गौरव का विषय है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा अजीत कुमार, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं, जनकल्याणकारी कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए डी०लिट० की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय एवं जनोन्मुख कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति एवं प्रशंसा का प्रतीक है। आयुक्त अजीत कुमार द्वारा अपने प्रशासनिक कार्यकाल में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए गरीब, असहाय, वृद्ध, निराश्रित एवं दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में अतुलनीय योगदान प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किये गये, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अजीत कुमार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाये गये। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया गया। रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया गया। पेयजल व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की गयी।