news-details

डाले की टक्कर से युवक की मौत

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात डाले की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। हादसा छंदोइया ईदगाह के सामने पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर में ऑटो सवार मोहम्मद कलीम निवासी नवी पनाह नगर, थाना माल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद डाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।