news-details

डे-केयर सेंटर में दर्दनाक हादसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  निशातगंज स्थित सरकारी बचपन डे-केयर सेंटर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम शिवा कश्यप की मौत हो गई। शिवा अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था, तभी सेंटर का भारी-भरकम और जर्जर लोहे का गेट अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद वहां मौजूद बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे और लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गेट का वजन अधिक होने के कारण उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका।परिजनों के अनुसार, शिवा बहराइच से छुट्टियां बिताने अपनी नानी के घर आया था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राहुल कश्यप ने आरोप लगाया कि गेट लंबे समय से जर्जर था और उसकी मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।