news-details

"डॉक्टर v/s इन्फ्लुएंसर" पर पब्लिक फोरम 24 मई को

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी भ्रामक सलाहों के बीच सही जानकारी देने के उद्देश्य से डॉ. दीपाली गुप्ता "डॉक्टर vs इन्फ्लुएंसर: ब्यूटी, हेल्थ और आइडेंटिटी पर अनफ़िल्टर्ड बातचीत"_ शीर्षक से पब्लिक फोरम आयोजित कर रही हैं। यह कार्यक्रम रविवार, 24 मई को शाम 5 से 7 बजे तक आशीर्वाद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महमूरगंज में होगा।24+ वर्षों के अनुभव वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि फोरम में स्किनकेयर, वेट लॉस ट्रेंड्स, इंटिमेट वेलनेस और महिला स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साथ खुली बातचीत होगी।इसका उद्देश्य फैक्ट्स और फैड्स के बीच फर्क समझाकर महिलाओं को सही निर्णय लेने में मदद करना है। आयोजकों ने श्रोताओं से जीवनसाथी के साथ आने का आग्रह किया है।